|

Fathers Day Poetry In Hindi

पिता परिवार का विश्वास और हिम्मत जैसे होती टहनी वट वृक्ष की
पिता अच्छे गुडों की शिक्षा से
आगे बढ़ने का रास्ता दिखाता
पिता सृजित परिवार की अभिव्यक्ति है
और अप्रदर्शित अनन्त प्यार है
करो पिता का सम्मान और
पिता पर अभिमान।
-अनीता गुप्ता


मेरे पीता…
स्वभाव में सहजता और हृदय में है उदारता,
मुझे नभ में उड़ता देखने की है उन्हे अभिलाषा,
यही है मेरे पिता की परिभाषा।
खुद जग में सुख-दुख को सहकर,
साथ रहें हमेशा मेरी ढाल बनकर,
हमेशा उन्नति की राह पर चलना मुझे सिखाया,
पिता के रूप में मैंने एक दोस्त है पाया,
मेरे पिता के हैं उत्कृष्ट विचार,
दिया है उन्होंने मुझे अच्छे संस्कार।
आशीर्वाद देते यही हरदम की सदा खुशियां चूमें मेरे कदम,
मेरे लिए मेरे पिता हैं सबसे अनमोल।
-कुंज चन्ने


खामोश रह देखते सब कुछ ,
खेलते भी दिल से मेरे पिता ।
-सर्वेश कुमार गुप्ता

FREE Subscription

Subscribe to get our latest contest updates, FREE Quizzes & Get The KHUSHU Annual RNTalks Magazine Free!

    We respect your privacy and shall never spam. Unsubscribe at any time.


    पापा संग तेरे होने से
    मेरी कई मुश्किलें हल हो जाती हैं
    पाकीजगी मेरे इर्द गिर्द मंडराती है
    दुनिया मुझे मेरे कदमों में दिखती है ।
    -मंजू लता


    पापा संग तुम्हारे होने से
    बनते बिगड़े काम
    पिता प्रेम का प्रशासन है
    परिवार का अनुशासन है
    पिता परिवार की हिम्मत
    पिता परिवार का विश्वास
    करो पिता का सम्मान और
    करो पिता पर अभिमान।।
    -अनीता गुप्ता


    पापा के संग होने से
    मुश्किलों की धूप नही सताती है
    जब भी मुंह ऊपर करके देखूं
    मां की ममता की छतरी और
    आपके संबल को, दिखे बिना
    भी मन की आंखों से देखकर
    नई ऊर्जा से भर जाती हूं
    मैं कभी नहीं घबराती हूं
    मेरे पापा के संग होने से..
    क्योंकि अब उनको देख नहीं सकते
    मैं उनको अपने संग-संग पाती हूं।
    -नीति जैन


    पापा संग तेरे होने से, हर मुश्किल को सुलझाना सीखा है।
    तेरे मार्गदर्शन से अपनी मंज़िल को पाना सीखा है।
    तेरे दिए हौंसले से मैंने ख़ुद को पाना सीखा है
    कोई डर क्या डराएगा मुझे, मैंने डर को डराना सीखा है।
    — कविता प्रभा


    पापा संग तेरे होने से,
    मुम्किन है ख्वाबों को पूरा कर पाना
    ज़िंदगी के हर गम को,
    गीतों में गुनगुनाना !
    — हरमिंदर कौर


    You Might Like To Read Other Hindi Poems

    Similar Posts