किसी और की गलतियों को मेरा समझ
जब माँ डाँटती थी तो कोई
चुपके से हँसता था वो और कोई नहीं
मेरा छोटा भाई ही होता था।
-अनीता गुप्ता
Apne Armaanon ki udaan chodkar
Jo humien khwaayishon ke pankh deta hai
Wo shaks jo peeche khadaa
Humien girne pe thaam leta hai…
Wo jo dhalti shaam ki Roshni ko bhi
Apne saath se ek pyara lamha
Banaa deta hai…
Wo farishta koi Aur nahi
Humara pitaa kehlata hai…
-Sahiba Takkar
पिता ने नींद से जगाया ,उगता सूरज दिखाया।
उंगली पकड़ के चलना सिखाया संस्कार दिए जीना सिखाया।
अब सूरज ढल रहा है अंधेरों से अब तुम्हे लड़ना है।
उड़ान भरने का समय है आया।
-दीपाली

अपने पिता के कुछ पत्र
संजो कर रखें हैं दराज़ में
यह अमूल्य निधि धरोहर
है मेरी, उनकी याद में।
सुरक्षा खुराना
-सुरक्षा पूर्ति खुराना
पिता से ही हमारा अस्तित्व है
मेरे पिता मेरी प्रेरणा हैं
हमारी खुशी के लिए वो अपना
सर्वस्य न्यौछावर कर देते हैं
हमारे सुंदर भविष्य को
बनाने में प्रयत्नशील रहते हैं
पिता ऐसे ही होते हैं ।
-अनीता गुप्ता






