| |

Hindi March Quotes

जीत मुश्किल नही, बस हौसला अदम्य रख,
पर बात जब अपनों की हो,भाव को सौम्य रख।
चलता चल, बढता चल, आंधियां तुफान संग,
हर रिश्ते की चादर होगी, प्रेम प्रीत सम्मान भर।
— Kiran Pandey


जीत मुश्किल नहीं, गर हौसलें बुलंद हो,
मंज़िल मिलती है जरूर, गर विश्वास अपनी काबिलियत पे हो!!
— Pooja Agarwal


जीत मुश्किल नहीं
हौंसला बनाए रखिए
लक्ष्य सामने है
परिश्रम करते रहिए।
— Anita Gupta


अब जीत मुश्किल नहीं,
जब हमने कमर कस ली।
सफलता मिलेगी हर हाल में,
जब राह मंज़िल की पकड़ ली।
— Kavita Prabhaa


जीत मुश्किल नहीं गर हो खुद पर यकीन
हैं पूरा आसमान तुम्हारा और ये जहां तुम्हारा
बस सब्र को साथ कर लेना
किस्मत से दो दो हाथ कर लेना
हौसले को बुलंद रखना मंजिल पर नज़र रखना
परेशानियां आसान हो जाएगी
देख तेरा इरादा सहम जाएंगी
याद रखना कुछ भी असंभव नहीं है
है दृढ़ निश्चय तो सब संभव है
— Neelu Singh


सफलता कोई सोच नही
है कुछ नया करने की चाह
होती है जीत की उम्मीद
मिटते गम..मिलती खुशी।
— Sarvesh Kumar Gupta


कुछ पाने की कोशिश में, अपनों का संग न खो देना।
स्वप्नों को पूरा तुम करना पर आज को भी जी लेना।।
— Kavita Prabhaa


जीवन.. अपना ही तो है!!
कैसा थकना या सुस्ताना ?
क्यों रोना या चिल्लाना?
मन में रख आशा खुशी से जीना!!
कुछ पाने की कोशिश में।।
— Sarvesh Kumar Gupta


कुछ पाने की कोशिश में,
अपनों को न भुला देना
सपनों को पूरा करने में,
खुद को न भुला देना
कोशिश करते रहना
हौसला बनाए रखना ।।
— Anita Gupta


खुद को जोश से भर लेना
लेकिन होश संभाले रहना,
बहुत जरूरी है जुनून भी;
इतना नहीं ,छिन जाए सुकून ही,
बहुत कुछ नहीं गवाना है,
कुछ पाने की कोशिश में।
— Neeti Jain


कुछ पाने की कोशिश में,टूट बिखरता है इंसान,
मुख बोले या ना बोले, गिरह संग जातत मशान।
— Kiran Pandey


गर ठान लिया तुमने।
कोई राह दुष्कर नहीं।।
हरा दिया गर हार को।
‌ तो जीत मुश्किल नहीं।।
— Poonam Poonam


कुछ पाने की कोशिश में
भूल न जाना उन लोगों को , उन दिनों को
जो तुम्हारे मुश्किल सफर में तुम्हारे संग रहे
तुम्हें कामयाब होते देख , खुश होते रहे।
— Manju Lata


कुछ पाने की कोशिश में।
बहुत कुछ गवां देते है लोग।।
खुद को पहचानते नहीं
व्यर्थ जीवन बिता देते हैं लोग।।
— Poonam Deshwal


कुछ पाने की कोशिश में
बहुत कुछ छूटता जाता है
एक उम्र बीत जाने के बाद
ये फलसफा याद आता है
वक्त रेत की तरह हथेली से फिसलता जाता है
कुछ अपने कुछ सपने को याद कर
दिल भर सा जाता है
आंखों में नमी उतर आती है
उन सबकी कमी बहुत सताती है
कुछ पाने की कोशिश में
न जाने क्या क्या खोता जाता है।
— Neelu Singh


सज गई सफेद चांदनी बालो में
उम्र के के पड़ाव पार हो गए
कुछ पाने की कोशिश में
रिश्ते सारे निभाये बड़ी शिद्दत से
जिंदगी बीत गई सबको रुठने मनाने में
बहुत से बवंडर थे मन मे
पर संकोची थे कुछ कह न पाए
अकेले अब खड़े है पर खुश है
जो मिला अच्छा मिला
ईश्वर का नाम लेकर
अब जिंदगी बितानी है
वक्त न बर्बाद कर
कुछ पाने की कोशिश में,
— Seema Sharma Dubey


You Might Like To Read Other Hindi Poems

Similar Posts