Every purchase made through our affiliate links earns us a pro-rated commission without any additional cost to you. Here are more details about our affiliate disclosure.
Hindi March Quotes
आसमान एक छूने चले अनेक
बात एक पर फर्क गहरा
टूट कर चाहो…
चाहत में टूट जाओ
आसमाँ ना गिरने वाला
— Sarvesh Kumar Gupta
मुख मोड़ संकीर्ण जंजीरों से,पथ चली प्रगति, प्रतिमान,
कंगन, बाली, सुरमा, लाली, अब छूती है आसमान।
अम्बर सा विस्तार कोख का,हरी चूनर लहर सम्मान,
धर्म सदा मर्यादा का ओढ़े,अब नारी छूती है आसमान।
— Kiran Pandey
हौसलों और जज्बातों से भरा ये मन है मेरा
न कभी हारा है न कभी हारेंगे ये विश्वास है मेरा
इसी हौसले और जज्बातों से छू लेंगें आसमान एक दिन
आत्मबल के साथ ही राह भी होगा हरा – भरा !!
— Pushpa Pandey
छू लेंगे आसमान,अगर मन में लिया हो ठान
आसमान में चमकते तारे बनकर, बनाएंगे अपनी पहचान।
— Amarjeet Kaur Matharou
दिल में हो अगर जज्बात, हौसलों को मिले जब उड़ान
पैरों को मिले जब उत्साह , प्रेम को मिले अगर गति
जीवन संवर जाए तब खुशी – खुशी
जी चाहे छू लेने को आसमान
पा ले अपनी मंजिल जल्दी – जल्दी।।
— Manju Lata
छू लेंगे आसमान भी, पंख सपनों के पसारो।
लक्ष्य हो चाहें क्षितिज, हर दिन उसे तुम निहारो।
श्रम से ही मिलती ख़ुशी, हौंसले से जीत होती;
हार मानो न कभी भी, मुश्किलों से तुम न हारो।
— Kavita Prabhaa
क्या खोया क्या पाया जग में, कभी विचार किया ही नहीं
तकदीर का लिखा जो भी मिला,अस्वीकार किया ही नहीं!
गम को भी गले लगा कर ,खुशी का इंतजार किया ही नहीं
अब कैसी शिकवा तुझसे करूं ये जिंदगी, पग – पग आगे बढ़ते हुए,
हौसले का इज़हार कभी किया ही नहीं!!
— Pushpa Pandey
अपने मन में निश्चय करकर
अपने लक्ष्य पर नजर रखकर
मेहनत से जी जान लगाकर
मन में विश्वास जगाकर
छू लेंगे आसमान।।
— Anita Gupta
क्या खोया, क्या पाया
जग में, न उलझकर
बिना फल की इच्छा से
अपना कर्म किये जाओ,
मन लगाकर।।
— Anita Gupta
आज बहुत हिसाब लगाया,
क्या खोया, क्या पाया?
खोया मन का चैन और,
चिंता का चिंतन पाया।
सोने चाँदी के थे भंडार,
पर न कर सके परोपकार।
— Kavita Prabhaa
रे मन ! न चिंता कर
क्या खोया क्या पाया
बस कर्म किए जा
बाकी छोड़ तू ऊपर वाले पर
कर्म ही पथ प्रशस्त करता है सबका।।
— Manju Lata
न रहे कोई,यह उलझन
क्या खोया, क्या पाया
निर्बाध चलती है जिंदगी
बस साथ, जो तेरा पाया
— Rekha Agarwal
न कुछ खोना यहाँ
और ना कुछ पाना,
आसान राह ऐ जिंदगी..
कुछ से मान जाइये और
कुछ को मना लीजिए।।
— Sarvesh Kumar Gupta
जीत मुश्किल नहीं
मुश्किल है खुद को नियमित करना
थोड़ी सी कोशिशें और थोड़ा सा तालमेल
पंख दे देती है सपनों को पूरा करने में।
— Harminder kaur
जीत मुश्किल नहीं, बस हौसला बुलन्द रखें
खुद पर संयम रख, आगे बढ़े
समय आपके नियंत्रम में होगा।।
— Manju Lata