|

Dhanteras, Diwali, Bhai Dooj To Govardhan Puja 2024 Know All About It

Quotes On Dhanteras

धन की लालसा किसे नहीं होती पर धन, विचार , व्यवहार का गलत उपयोग सब कुछ जल्दी ही स्वाहा कर देती। — Manju Lata


हर किसी की है जीने की लालसा सच जानने की लालसा कौन रखे? जब जब हुई कुछ की भी लालसा तड़प उसकी विनाश ही साथ लायी।। — Sarvesh Kumar Gupta


With blessings of goddess Lakshmi Wealth prospers in life But if the wealth is misused Everything gets destroyed easily in life. — Manju Lata


धन की लालसा तृष्णा का जाल सा, बुनते स्वयं ही जकड़ जाता है परिवार, अपने, सपने, स्वास्थ्य और सुख चैन सब हाथों से फिसल जाता है लौटना चाहकर भी, लौट नहीं पाता है। पर तू संभल जरा जीवन का सच्चा लक्ष्य बना तू नेकी की फसल बोना तो आरम्भ कर जीना सीख,संतोष धन का श्रेष्ठी बनकर, देखना फिर तू कितनों को राह दिखाएगा, स्मृति पटल पर “लालसा” जगमगाएगा। — Neeti Jain


धन की लालसा किसे न होती इसी से जीवन की गाड़ी चलती लेकिन अधिक लालसा धन की जीवन के पटरी से उतार तृष्णा के दलदल में फेंक देती।। — Manju Lata


Quotes On Diwali

Being a light in someone’s life Is more than a blessing The pleasure which someone gets Rather boosts and energises our body and mind. — Manju Lata


Diye ki jlti lo me jla do Kuch dar,kuch bandishe Jisne tumhe aage badne se roka Vishwas tumhara jeet kr jisne tumhe diya ho dhoka Jlti lo se tej bdao ab tum khud Mt jlna Jilo thoda apne liye b ab tum kuch shn Mt krna Roshni apne path ki bnkr tum is kdr aage badte jana Hr koi kimat pehchane kuch aisa nam kr jana. — Reena Gautam


दीये की जलती लौ में, अंधकार को दूर भगाये। सबके दिलों में, प्रेम की ज्योत जलाये। दूर हो अज्ञानता, ज्ञान का प्रकाश फैलाये। आओ सब मिलजुल दीप से दीप जलाये। मृदुला सिंह — Mridula singh


अमावस की गहन अँधेरी रात है तो क्या हुआ दीये की जलती लौ के प्रकाश की ताकत तो देखो अंधकार को चीर कर भी प्रकाशित करने की क्षमता है उसमें भटकते राही को मार्ग दिखाने में सक्षम है दीये की जलती लौ में कितने पतंगे मर मिटे उनका समर्पण देखो, जान की परवाह नहीं उनको होम कर दिया जीवन अपना, इसी लौ का पतंगे के प्रति आकर्षण त्याग की मिसाल है क्योंकि आपस में कितना प्यार है — Amarjeet Kaur Matharou


दीये के जलती लौ में अनेकों कीट – पतंग खींचे चले आते हैं कई मर जाते हैं लेकिन मरते – मरते भी कई भटकों को राह दिखा जाते हैं — Manju Lata


उदासी को बिलखता छोड़ उजियारा बहार लाया है। शुभ समय है.. बधाई — Sarvesh Kumar Gupta


त्योहार की जगमग में चलो, आज सबकुछ भूल जाते है। खुद भी हंसते है, औरों को भी हंसाते है। चलो सब मिल जगमगाते है। — Mridula singh


दिए की जलती लौ में जला दो अपना अभिमान खुद को जलाकर दूसरों को रोशन करना दिए से सीखो ये ज्ञान। — Neelu Singh


त्योहार के जगमग में हम उन्हें भूल जाते हैं जो हमारे मुस्कान के कारण होते हैं। चलो इस दिवाली हम उनके घर प्रेम का दीपक जलाएं, उनके संग खुशियाँ मनाएं।— Manju Lata


दिये की जलती हुई लौ में, यह संदेश छिपा है, जीवन में उजाला, खुद को जलाकर ही हुआ है। — Neeti Jain


The magic of lights often hypnotises one But never forget these lights are to be illuminated Among the needy and poor. — Manju Lata


त्यौहार की जगमग में हम खुद को भूल जाते हैं सब कुछ सुंदर करने में खुद को तराशने में ही दिन बीत ‌जाते हैं।। — Anita Gupta


खुशियों और उमंग में जब उत्साह, घन बन गगन चूमता हैl कलुष भी दूर हो मन उज्जवल हो जाता हैl अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने को भी मन ललचाता हैl एक से बढ़कर एक पकवानों का लुत्फ़ उठाने का मन करता हैl त्यौहारों की जगमग में दुख भी विस्मृत हो जाता हैl सुखद एहसास जीवन में नए रंग बिखराता है — Amarjeet Kaur Matharou


त्योहार की जगमग में तन मन सब जगमगाते हैं धरती से गगन तक खुशियां बरसाते हैं मस्त मगन हो झूम झूम जाता है मन से सभी के विद्वेष मिट जाता है एक दूसरे के गले लगते सब भेद भाव मिटाते हैं त्योहार की जगमग में सब एक हो जाते हैं। — Neelu Singh


Quotes On Govardhan

कृष्ण की किलकारी याद कराये बचपन कृष्ण की बंसी के सुर बोले हैं… राधे – राधे!! — Sarvesh Kumar Gupta


क्या सोच रहे हो, क्यों घबराते हो खुद पर विश्वास रखो,प्रभु की शरण लो बंसी की धुन पे सब दुख हरने वाला तुम्हे देख रहा है,वो सदा तुम्हारे साथ है।। — Anita Gupta


बंसी की धुन पे सब दुख हरनेवाला हो तुम जग के पालनहार सबके जीवन में करो उजियारा सब रहें सुखी और आबाद। — Manju Lata


Quotes On Bhai Dooj

पावन पवित्र है, नहीं कोई इसमें दिखावा, रिश्ता बड़ा है पाक। बचपन से लेकर आखिर तक बना रहता है बहन भाई का साथ। दुख-सुख में आगे बढ़कर भाई बहन के लिए हर धर्म का करता है निर्वाह मात-पिता के न रहने पर, बना रहता है बहन के मायके का आधार। सच में भाई बहन का साथ ,प्यारे रिश्तों का एहसास — Amarjeet Kaur Matharou

Whenever it is the toughest time Brothers and sisters , collectively had created historyTheir partnership had made the wrongs Take the U – turn and run away. — Manju Lata

बहन भाई का साथ सुंदर संबंध है ताकत है, हिम्मत है और वचन है एक दूसरे का साथ निभाने का अनूठा बंधन है जीवन पर्यन्त साथ रहने का,रक्षा करने का।। — Anita Gupta


बहन – भाई का साथ जैसे हो दीया – बाती का विश्वास चाहे कोई भी युग हो , बहेगी प्रेम की अविरल धार। — Manju Lata


You Might Like To Read Other Essays

Similar Posts