|

Hindi November Quotes

अपनी बातों पर विश्वास रख
ईश्वर देगा तुझे सम्मान पथ।
बातें दीनों की छत रोटी भी हो
समेट मृदुल अनुराग प्रीत भी हो।
— Kiran Pandey


क्या तुम सबको जोड़ने की बात करते हो,
अपनी बातों पर ग़ौर करो!
क्या तुम जनहित की बात समक्ष रखते हो,
आत्मचिंतन ज़रूर करो !!
— Kavita Prabha


लोग कितना विरोध करें,
बहकाने का प्रयत्न करें,
तुम अपनी बातों पर अडिग रहना,
तभी सफल हो पाओगे।।
— Anita Gupta


बातें याद आती रहतीं हैं
समय से धुँधली हो जाती हैं
पर…. अहसास नही,
अर्से बाद भी वैसा ही वैसा।।
— Sarvesh Kumar Gupta



ना स्वयं को जानने की कोशिश की,
ना ही अपने सपनों को पूरा किया,
माया मोह में पड़कर,दौड़ भागकर
दुनिया देखने निकल पड़े।
— Anita Gupta


जब हम अपने घर में थे।
सब सपने अपने मुट्ठी में लगते थे।।
तलाश ए मंजिल में ।
हम ये दुनिया देखने निकले थे।।
यहां सभी गुम थे अपने में।
है दुनिया खूबसूरत ये झूठे सपने थे।।
थे सभी शहंशाह वे भी मुफलिसी में।
सद्माएं हम, बड़ी दुकानों के पकवान फीके थे।।
खुद से ही मिले इस तलाश में।
खुदी में है सब क्यूं ,दुनिया देखने निकले थे।
— Poonam Deshwan


दुनिया में….
रिश्तों की कमी नही,
अभाव की कमी नही,
प्यार की कमी नही,
प्रेम से तो देखो….
रूप की कमी नही!!
— Sarvesh Kumar Gupta


दुनिया देखने निकले थे,
क्या स्वयं के हृदय में झाँक पाए?
मिटा दो भेदभाव और कलुषता,
दुनिया फिर पावन हो जाए।
— Kavita Prabha


दुनिया देखने निकले थे बड़े शान से
नाज़ था ख़ुद पर,था थोड़ा मुझमें भी अभिमान
जो देखा खुद को लगा,कुछ भूल आएं हैं फर्ज़
दूर तक जा नहीं सके हम ,अंततः
अर्श से फर्श तक आए!!
— Pushpa Pandey


दुनिया देखने निकले थे,
पहले स्वयं अंत: तो झांको।
दंभ ,द्वेष,कलुषता मिटाकर,
फिर से रिश्तों का कुसुम खिला दो।
— Kiran Pandey


दुनिया देखने निकले थे, लेकिन भूल गए थे
अपने ही घर में अंधेरा था
पहले खुद को संवार लो, आगे बढ़ो
तभी दुनिया देखना तुम्हारा सफल होगा।
— Manju Lata


You May Also Like To Read 

Similar Posts