जा कर वो कभी दुबारा ना आये,
जीवन की खुशी का वो समय,
याद करके सदा खुशी देता जाए,
वो बचपन और उसकी वो यादें।
— Sarvesh Kumar Gupta
जहां तुम हो अभी ..वहां हर कोई पहुंचता नहीं है..
सफलता की सीढ़ियां इस कदर चढ़ता नहीं है…
मंजिल पर ठहरों खुद को थाम लो…
रोशनी की किरणों को अपनी मुट्ठी में मान लो..!!
— Neha Bhagat
जहाँ भी हैं रिश्ते हमारे अभी
पैदा होने से पहले ही बनते,
तोड़ने को चट-पट टूट जाते
निभाने में जन्म बीत जाते।।
— Sarvesh Kumar Gupta
ये नन्हे, मुन्ने चित्रकारी करते बच्चे
हमारे आने वाले कल का भविष्य हैं
यही देश का गौरव बनेंगे और,
अपने वतन का नाम रोशन करेंगे।।
— Anita Gupta
ये नन्हे – मुन्ने बच्चे, हैं मन के सच्चे
रंगों की पहचान करने लगे हैं
तभी तो कर ली है रंगों से यारी
जीवन लगे उन्हें प्यारी – प्यारी।।
— Manju Lata
वो लौट कर आता ना कभी
पल पल याद सताती फिर भी
खुशी के लिए उसकी नादानियां
यादों के झरोखों में रहता बचपन
— Sarvesh Kumar Gupta
बच्चे भविष्य निधि हैं,
सृष्टि के प्रतिनिधि हैं!
इनके स्वप्नों को सींचना है,
इन्हें बंधनों में न भींचना है।
— Kavita Prabha
बार बार तुम प्रयास करो
एक नही सौ बार करो
हासिल न हो जब तक मंजिल
तब तक न विश्राम करो।
— Neelu Singh
हम में बच्चे सा मचलता
मन नही.. बचपन है!!
कभी गिर तो कभी उठ
चलने का प्रयास बार बार
— Sarvesh Kumar Gupta
असफलता से मत घबराओ
परिश्रम को सबसे आगे लाओ
तम से ही अर्थपूर्ण है प्रकाश
उठो,बार बार तुम करो प्रयास।
— Neeti Jain
असफलता से निराश होकर,
हार नहीं माननी चाहिए
बार बार तुम करो प्रयास
सफलता तुम्हारे कदम चूमेगी।।
— Anita Gupta
असफलता से हार न मानो,
अपने कदम बढ़ाते रहो।
बार बार प्रयास करो,
सफलता प्रतीक्षा में है।
— Kavita Prabha
मत हारो जिन्दगी से
बार – बार तुम करो प्रयास
प्रयास तुम्हारा , मात देगी तकलीफों को
जिन्दगी तुम्हारी सुखद मुस्कान बिखेरेगी तब।
— Manju Lata
बार बार तुम प्रयास करो
एक नही सौ बार करो
हासिल न हो जब तक मंजिल
तब तक न विश्राम करो।
— Neelu Singh
असफलता से मत घबराओ
परिश्रम को सबसे आगे लाओ
तम से ही अर्थपूर्ण है प्रकाश
उठो,बार बार तुम करो प्रयास।
— Neeti Jain
हम में बच्चे सा मचलता
मन नही.. बचपन है!!
कभी गिर तो कभी उठ
चलने का प्रयास बार बार
—Sarvesh Kumar Gupta
दूसरों पर नुक्ताचीनी न कर,
उनकी अच्छाइयों को देखा कर,
और समय निकलकर कभी
अपनी बातों पर भी गौर कर।
— Anita Gupta
समय के साथ चलें
समय के साथ बदलें
है यही जिंदगी का दस्तूर!!
कोई माल में खुश
कोई दाल में खुश
जो हर हाल में खुश
है वही खुशनसीब!!
— Sarvesh Kumar Gupta
अपनी बातों पर भी कभी गौर कर।
बस यूं ही ना जुबान से शौर कर।
वादा -ए वफ़ा पे, लुटा जाते हैं ज़िन्दगी।
महज़ बातें नहीं हमारी वफ़ा का यकीं कर।।
—Poonam Deshwan
कुछ कर दिखाने का जज़्बा दिल में होना चाहिए
ये हौसला कुछ यूं बुलंद होना चाहिए
चाहे लाख परेशानियां आए जीवन के सफ़र में
हमें अपनी बातों पर हमेशा अडिग रहना चाहिए !!
— Pushpa Pandey





