|

Hindi November Quotes

Hindi November Quotes

चाहे कितनी भी मुश्किल आए
एक बार इरादा बांध कर तो देखो
कुछ कर गुजरने की
हमारे हिम्मत और हौसले को देख
वक्त भी मेहरबान होगा हम पर।।
— Manju Lata


इरादा बांध कर देखो
समय के साथ चलना सीखो।
मंजिल ना होगी दूर,
यह जान कर रखो।
— Mridula Singh


इरादा बाँध कर देखो,
निशाना साध कर देखो।
ज़मीं क्या आसमां भी पा लोगे,
मुस्कुराहट बाँट कर देखो।
— Kavita Prabha


इरादा बांध कर देखो सपने और उन ऊँचाइयों को छू लो
जिसे छूने के सपने तुमने देखें है जहाँ तुम्हारी उड़ान की मंज़िल तुम्हें मिलेगी।
— Rekha Agarwal


इरादे बांध कर तो देखो
नज़ारे बदल जाएंगे
हौसले बुलन्द हों तो
किस्मत संवर जाएगी
अंधेरे से ना घबरा बन्दे
सुबह सूरज की किरणे भी आएंगी।।
— Anita Gupta


इरादा बांध कर देखो
समय के साथ चलना सीखो।
मंजिल ना होगी दूर,
यह जान कर रखो।
—Mridula Singh


पीछे छोड़ खुशनुमा समय,
चाहता सुकूँ यहाँ हर राहगीर,
उगते सूरज की किरणें,
रात के अंधेरे को बांध देती,
इरादे बांध कर तो देखो,
खुशी हर ओर खिलेगी।।
— Sarvesh Kumar Gupta


शिखर तक पहुँचने के लिए
ज्ञान और बुद्धि की आवश्यकता होती है
वाद – विवाद से बचें , दुश्मनों से सतर्क रहें
सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते जाएं
शिखर तक पहुँचने से कोई रोक न पाएगा।।
— Manju Lata


शिखर तक पहुंचने के लिए
त्याग, समर्पण, बुद्धि के साथ धैर्य होना अनिवार्य है।
— Kiran Pandey


एकाग्रता से लक्ष्य पर दृष्टि,
और ज्ञान से प्रकाश करना।
शिखर तक पहुँचाने के लिए
स्वयं पर विश्वास रखना।
— Kavita Prabha


लहू में जिनके वतन से प्यार नही
शिखर छूने उन्हें वतन में रहना नही।।
— Sarvesh Kumar Gupta


पैरों को अगर महत्वाकांक्षा रखनी है
स्वयं को शिखर तक पहुंचाने के लिए,
कठिन तपस्या करनी होगी; कंकरीले, कंटीले
ऊबड़-खाबड़ पथ पर न डगमगाने के लिए।
— Neeti Jain


जीना यहाँ.. मरना यहाँ
लगाव का सारा खेल है
नही तो कौन किससे कुछ कहे
….कौन किसकी सुने यहाँ।।
— Sarvesh Kumar Gupta


अपने बड़े बुज़ुर्गो से संवाद बहुत ज़रूरी हैं,
भावों को कहने-सुनने का प्रयास बहुत ज़रूरी है।
कुछ पल ये बातचीत के याद सदा रहते हैं,
जीवन में जीने की ऊर्जा रोज़ नई भरते हैं।
— Kavita Prabha


बड़े – बुजुर्ग हैं हमारे स्तंभ
जिनका वजूद ही सभ्यता – संस्कृति को कायम रखती
ढलती सांझ जब उनकी आती
कुछ वक्त उनके संग बिता
नए – पुराने की खाई तो पाटें।।
— Manju Lata


हर बात में समर्थन मत करिये
कई बार गलत पर विरोध करने के लिए
इंकार करना जरूरी हो जाता है।।
— Anita Gupta


पसंद की कद्र.. मन मर्जी का मामला
इनकार की बात भी होती है मन से ही
बदनामी के डर से इनकार को इंकार
यूँ यों ही बस हो जाता है… इज़हार।।
— Sarvesh Kumar Gupta


हर दफा मन या बेमन अपनी रजामंदी जताना
मतलब दूसरों की नज़रों में कमतर होते जाना
खुदी को यूं धुआं करने की क्या मजबूरी है
वजूद सलामती के लिए, इंकार भी जरूरी है।
— Neeti Jain


अपनी बात रखना भी ज़रूरी है,
जो हृदय को सही न लगे,
उस बात से इनकार भी ज़रूरी है।
— Kavita Prabha


इन्कार भी जरूरी है,
मौन निर्झर ना बस रह।
समर्पण रख संचित संयम,
अधर्म का ना विस्तार रख।
— Kiran Pandey

Similar Posts