|

Hindi February Quotes

प्रकृति की गोद में अनगिनत नज़ारे हैं,
हम सब भी इसके अनमोल सितारे हैं।
इसका संरक्षण करना कर्तव्य हमारा,
यह धारा जीवन की, एक बूँद हम सारे हैं।
— Kavita Prabha


कितने रंग बिखरे हैं इस प्रकृति में
कहीं नीला‌ आकाश,कहीं हरीतिमा
कहीं सात रंगों ‌का‌ इन्द्रधनुष
कितने रंगों की चित्रकारी है फूलों ‌मे
आओ‌ प्रकृति‌ की गोद‌‌ में बैठकर
मन के कैनवस में रंग भरे।।
— Anita Gupta


प्रकृति की गोद में
हम नही हमारा शरीर
शरीर में ‘मैं’ नही
सब मस्तिष्क से है
मस्तिष्क है तो हम
एक अबूझ ‘पहेली
— Sarvesh Kumar Gupta


पहले मेहनत लगती है फिर।
कामयाबी मिलती है तब
जाकर कहीं ये जिंदगी संवरती है।।
— Poonam Deshwal


पहले मेहनत लगती है,फिर उसका फल मिलता है
आज नहीं तो कल अवश्य मिलता है
संकोच न करो मेहनत से तुम यारों
मिलेगी मंजिल,पहचान और जीने का जज़्बा भी
साथ में तुम्हारा आत्मबल भी मिलेगा!!
— Pushpa Pandey


पहले मेहनत लगती है,
फिर उपवन मधुमास सजता है।
अनवरत रफ्तार राहों चलकर,
रिश्तों का मधुर संसार सजता है।
— Kiran Pandey


कौन क्या कहता है..परवाह नही,
सोचने मात्र से कोई सफलता नही,
गिरना, उठना और उठ कर चलना
साथ रात – दिन मेहनत करने से
मिले जीवन के प्रति विश्वास
बढ़े अपने आप पर भरोसा
अपने दम सफलता के कदम।।
Sarvesh Kumar Gupta


जिन्दगी के सुनहरे दिन इतनी आसानी से नहीं मिलते
पहले मेहनत लगती है , फिर सफलता की सीढ़ी मिलती है
खुद पर भरोसा रख , बढ़ते जाना है आगे – आगे
बिना डरे , बिना रूके , सत्य के मार्ग पर बढ़ते जाना है
तब भविष्य हमारा इन्द्रधनुषी रंगों से गुलजार होता है।
— Manju Lata


बीज मिट्टी में मिल जाता है
कुछ दिन अंधेरे में गुम जाता है,
समय पर अंकुर फूटता है
पूर्व अस्तित्व खोकर,वह बीज
रश्मियों में नहा,वृक्ष बन जाता है;
बीज से तरु बनने की यात्रा में,
पहले कड़ी मेहनत लगती है
फिर अपनी अलग पहचान बनाता है।
— Neeti Jain


पहले मेहनत लगती है ,
और परिश्रम किए जाते हैं,
खून पसीना बहाते हैं,
तब जाकर मेहनत का,
फल मिलता है और
जिंदगी सफल होती है।
— Anita Gupta


You May Also Like To Read

Similar Posts