एक वादा जो किया था सभी से
नेह बांधे उसी पर बढ़ी धीरे धीरे।
रिश्तों की बगियां में कुसुम खिलाए,
पीत बसन बसंत हिय लहराए।
— Kiran Pandey
ये जिन्दगी उम्मीद की धार पर चलती है।
सधे कदमों से चलना पड़ता है।
वरना पैरों को चीर देती है।
इच्छाओं के पाले में हर बार
गिरती है।
कुछ जीतती है तो कुछ हारती
भी है।
इन इच्छाओं से ,उम्मीदों से
ज़िन्दगी भर का साथ है।
ये ना हो तो जिन्दगी बेरंग है…..
— Pratibha Ahuja Nagpal
तारों भरी झिलमिल वाली रात हो,हमसफर भी साथ हो
तेरे हाथों में मेरा हाथ हो,बहके अपने जज़्बात हो
निकल पड़े हम एक अनजाने सफ़र पर
बुलंदियों के शिखर तक पहुंचने की,
अपनी ख्यालात हो,कामयाबी हमारे कदमों में होगी
बस, जिंदगी भर का अपना साथ हो !!!
— Pushpa Pandey
प्रेम और विश्वास हो
त्याग और तपस्या हो
प्यार से समर्पित हो
जीवन भर का साथ हो।
— Anita Gupta
हाथ में रहे जब हाथ
है जिंदगी भर का साथ
बहुत कुछ मिल जाता,
पर जिंदगी खो जाने से
यह कभी नही मिलती।
— Sarvesh Kumar Gupta
जब मिले जीवनसाथी का प्यार
भरोसे को मिले परवाज , तब
भला लगे तुम्हारे संग जिन्दगी भर का साथ
मिले हर वक्त सुनहरा एससास।।
— Manju Lata
ज़िन्दगी भर का साथ है,
हौंसला और विश्वास है।
पाएँगे आकाश की हर ऊँचाई,
अपनी क्षमताओं का एहसास है।
— Kavita Prabha
जिंदगी भर का साथ उसके बगैर अधूरा लगता है न जाने वह कहां है किस रूप में है फिर भी उसके साथ के बगैर यह जिंदगी अधूरा सा लगता है जब वह मुस्कुराए तो जिंदगी लगता है न जाने जिंदगी भर का साथ हम उसके साथ बिता पाएंगे कि नहीं लेकिन उसकी यादों में हम अपना जिंदगी व्यतीत कर लेंगे हमें कुछ ऐसा लगता है जिंदगी भर का साथ हो और कुछ नहीं चाहिए उससे जिंदगी भर का साथ चाहिए
— Ritesh Agrawal
रिश्तों की इस दुनिया में,लोग बेमानी हो गए हैं
मतलबी इस कदर,कि अनकही कहानी हो गए हैं
छोड़ इन अनर्गल फितूर को अनदेखा कर के
मचल उठा है दिल मेरा और हम तो रूहानी हो गए!!
— Pushpa Pandey
रिश्तों की इस दुनिया में स्वार्थ समा गया है
प्यार के अभाव में नन्हें बच्चे बर्बाद हो रहे हैं
एकांकी जीवन उनको नशे की ओर ले जा रही है
मोबाईल उनका स्वास्थ बिगाड़ रही है
प्यार के ओजस्विता से दूर होते जा रहे हैं
बस मशीनी जिन्दगी जीए जा रहे हैं ।।
—- Manju Lata
रिश्तों की इस दुनिया में मेले हैं, तन्हाई भी
दिल में वही बस पाते हैं, जिन्होंने;
स्वार्थ से परे होकर, सच्चे रिश्तों की कमाई की।
— Neeti Jain
रिश्तों की इस दुनिया में, प्रेम का घर बसाया है।
जीवन का सुख-दुख मैंने, अपनों के साथ बिताया है।
— Kavita Prabhaa
कहीं रिश्तों ने अपनाया
कहीं रिश्तों ने ठुकराया
रिश्तों कीइस भीड़ में
खुद को तनहा ही पाया
फिर भी दिल को समझाया
रिश्तों में ही सब कुछ है
रिश्तों से ही जीवन है।।
— Anita Gupta
दुनिया में जीवन की जननी है नारी
जीवन ज्योति है यहाँ विधाता की
दिखाई देते जो रिश्ते दिल के अंदर
जल्दी – जल्दी बदला नही करते
— Sarvesh Kumar Gupta
प्रकृति के गोद में बसा है अद्भुत संसार
कहीं रत्नों का है भण्डार
तो कहीं है दिव्य जड़ी – बुटियाँ
पशु – पक्षियों ने बनाया है अद्भुत संतुलन
नदी – नाले – सागर , देश की करते सुरक्षा।।
— Manju Lata






