|

Hindi December Quotes

कितनी चाहत थी हम दोनों में
कितना प्यार था जिंदगी में
पर कब दूरियां बढ़ती गयीं
और बिछड़ गए शायद अब भी,
किसी मोड़ पर‌ मुलाकात हो जाए।।
— Anita Gupta


कभी किसी मोड़ पर,फिर मुलाकात होगी,
गुजरे लम्हातों की कुछ हंसीं बात होगी।
खुदा नवाजा है चंद खुबसूरत मोहलत की,
सदाओं की मय- कदें कभी तो खाक होगी।
— Kiran Pandey


कभी किसी मोड़ पर कोई मिल जाए
हाल-चाल पूछ लिया करो,
शायद उस सवाल से उसे और जीने का
हसीं ख़्वाब मिल जाए।
— Kavita Prabha


दो कदम मै चलूं, दो कदम तुम चलो
बस दो कदम का फासला………….
जिस मोड़ से मुड़े थे , उसी मोड़ पर आन मिलो
अपनी अपनी जिम्मेदारियां है, ज़माना भी है
मोहब्बत भी है, मजबूरियां भी है
इसके इतर दिल क़ो समझाना भी है
तिश्नगी…, तड़पते दिल का तड़प मिटाना भी है
इसलिए,… दो कदम मै चलूं, दो कदम तुम चलो
बस.. दो कदम का फासला………………….
जिस मोड़ से मुड़े थे, उसी मोड़ पर आन मिलो
सर्वेश
— Sarvesh Nandan Sinha


कभीकिसीमोडपर
कभी किसी मोड़ पर।
तुम रुक नहीं जाना।।
सो जाने से पहले।
तुम्हें आसमां पाना।।
— Poonam Deshwal


आँखो से दिखे नजरिया
मिले साहस से मुस्कराहटें
हो परेशानियों का सामना
महके जीवन का जीना
— Sarvesh Kumar Gupta


क्या पता, चलते – चलते , जिन्दगी के किसी मोड़ पर
कोई ऐसा मिल जाए ,जो अपनों से बढ़कर हो
गले लगा लो उनको
ईश्वर के भेजे वो दूत होते हैं
जो जिन्दगी को सहज बनाने ही आते हैं।।
— Manju Lata


क्या पता यूँ ही कभी किसी मोड़ पर
फिर अपने ही सुनहरी ख्वाबों से मुलाकात हो
और जीने की एक वजह फिर मिल जाए।
— Rekha Agarwal


You May Also Like To Read 

Similar Posts