कभी हौंसला ना खोना
अपनी क्षमता पर जकीं करना
राहें खुद मंज़िल तक ले जाएंगी
बस कदमों को सही दिशा देना!
— Harminder kaur
असफलताओं से हारकर
मुश्किलों से घबराकर
कभी हौंसला मत खोना
जुनून के साथ आगे ही बढ़ते रहना
अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक न रुककर
अपनी मंजिल तक पहुंच जाओगे।
— Anita Gupta
आज सर्वत्र
सच की कोशिश बेकार
झूंठ – फ़रेब की जयकार
— Sarvesh Kumar Gupta
जीवन की आखिरी साँस तक, हौंसला ना छोड़ना।
न जाने मंज़िल कब मिलेगी, तू सफ़र अधूरा मत छोड़ना।
— Kavita Prabha
यूं ही सुबह से शाम होती है किस्से – कहानियों की तरह
कई जिंदगी तमाम होती है
चलते रहते हैं पथ के मुसाफ़िर
जिनका लक्ष्य उनकी मुकाम होती है!!
— Pushpa Pandey
जीवन चलने का नाम
कर्मपथ पर अग्रसर रहना उसका काम
निरन्तर चलते रहने से
यूँ ही हो जाती है सुबह से शाम
पता किसी को न चलता
बस जुनून , उद्देश्य आगे रहे
हो जाते हैं पुरे काम।।
— Manju Lata
यूं ही सुबह से शाम होती है
हर आस की डोर बंधती है
मुश्किल आ भी जाए कभी तो
सहर तो हो के ही रहती है।
— Harminder kaur
Anita Gupta
कभी हंसकर कभी रोकर
कभी जीतकर कभी हारकर
यूं ही सुबह से शाम होती है
जिंदगी यूं ही तमाम होती है।।
आफताब की चमक हर सहर होती है।
महताब ठंडक की एक आस होती है।
युगों – युगों से पंख लिए उड़ रही,
जिंदगी यूँ ही सुबह से शाम होती है।।l
— Rekha Agarwa
वो हर सुबह शाम लिखता है,
धरती, गगन, हवा, पवन
का गुलशन है.. यहाँ।
— Sarvesh Kumar Gupta






