| |

मैं तेरा मुखड़ा पढ़ता हूं

कोई भी निर्णय इतनी जल्दी न लो
कुछ देर बैठो, विचारो
खुद के अन्दर झांको
अपने अन्दर के क्षमता को बाहर लाओ
एक बार डटकर मैदान में आओ
फिर देखो तुम्हारे मजबूत इरादे
किसी को भी तुम्हारे आगे झुकने पर विवश कर देंगे।।
— Manju Lata


बातों ही बातों में कुछ कह गए कुछ सुन गए
कितना प्यारा है ये तेरा मेरा साथ
ये हमारी सबसे बड़ी है सौगात
करनी है तुमसे अभी प्यारी मीठी बात
दिखाने हैं तुम्हें अंतर्मन की जज़्बात
कुछ देर और बैठो तो हमारे साथ !!
— Pushpa Pandey


Bohot kuch dekha is safar mein zindagi ke…
Tere chehre mein base
Noor sa kuch bhi nahi…
Bohot kuch khoya
In raahon mein…
Teri Aankhon mein
Kho jaane sa
Kuch bhi nahi..
— Sahiba Takkar


मैं तेरा मुखड़ा पढ़ता हूं,तू मेरा चेहरा पढ़ती है
इक पल मुझे ना दिखती तो ख्यालों में तुझको गढ़ता हूं
मां,तू मुझको पढ़ती हैभावों में मुझको गढ़ती है
मेरे अंतर्मन की व्यथा समझ फिर उसे तौलती है
मुझको गले लगाती है तू,मैंतेरा मुखड़ा पढ़ता हूं!
— Pushpa Pandey


माँ! मैं तेरा अंश हूँ
तभी तो तेरा मुखड़ा अच्छे से पढ़ सकता हूँ
तेरे बिना कहे ही
तुम्हारे अंतर्मन में चल रहे हर दुविधा को
हर चाहतों को समझ लेता हूँ
माँ ! तू मेरी है , मैं तेरा हूँ
तभी तो तू भी मुझे अच्छे से समझ लेती है।
— Manju Lata


जीवन एक अच्छे और सच्चे साथी के साथ गुजरे
मन और तन को खुश रखे ….
— Harleen Kaur


उम्र के इस ढलान में
जीवनसाथी जब रहे सच्चा और बिन्दास
बाकी उम्र तो मलाई की तरह
बड़े सुकून से हंसते मुस्कुराते गुजर जाती है।।
— Manju Lata


आओ प्रिय जीवन की इस सांध्य बेला को
एक दूसरे के साथ सुमधुर बनाए
नाचें गाए और धूम मचाए
ये भूल जाएं कि उम्र की कोई सीमा होती है
हम दोनों खुशी के साथ ये ही गुनगुनाए
हंसते हंसते कट जाएं रास्ते
जिंदगी जिंदादिली का नाम है।।
—Anita Gupta


तुम्हारे बिना हर ख़ुशी अधूरी है,
ज़िंदगी हो तुम यहीं बात बस ज़रूरी है।
कोई और साथ रहें या ना रहे,
तुम्हारा हाथ मेरे हाथ में होना ज़रूरी है।
बिताए हैं बरसों तुम्हारी मुस्कान के लिए,
बाकी है जो भी उम्र यही मुस्कान ज़रूरी है
— Kavita Prabha


चाहे आए मुश्किलें राहों में, कभी मायूस न होना तू
मंज़िल तक पहुंचने तक, न विचलित होना तू
हमसफ़र बहुत मिलेंगें राहों में तेरे ,साथ चलते रहना तू
मंज़िल मिल जायेगी तुम्हें, कभी हौसला नखोना तू!
— Pushpa Pandey

Similar Posts