मैं ही मैं हूँ हर जगह, माँ प्यार ये तेरा कैसा है? – Mother’s Day Poetry Prompt-4 

माँ की ममता है…..इस जीवन का सार,
है आकाश सी असीमता व रोशनी सूर्य की,
है जैसे नदिया की धारा और धरा की माटी,
जिसे बदल सका न कोई.. माप सका न कोई!!
— Sarvesh Kumar Gupta

माँ की ममता है जीवन का वो सार
जिसकी तुलना नहीं हो सकती किसी और के साथ
ये है वो संजीवनी
दे अनगिनत जीवन को नई जिन्दगी।।
— Manju Lata

Maa ki mamta hr koi chahta ,Maa ka poora pyaar uski goddi m smata. Teri godd mein sar rkh uein lgta jse Umar chhup gyi h , sari aawazein chup ho gyi h.
— Veena Garg


माँ की ममता है अनमोल
जिसका नहीं है कोई मोल
माँ ने हमें जीने का सलीका बताकर
जिंदादिली‌ से जीना सिखाया।।
— Anita Gupta


मां की ममता को कोई क्या ही जानेगा समझेगा
अपने अंदर पल रहे जीवन पर
कर देती है न्योछावर दिन रात
बिना देखे उसकी सूरत
अपने एहसासों से बना लेती है उसकी मूरत
दिन रात करती है उससे बात
बताती है उसे अपने हर जज्बात
तभी तो नन्ना मुन्ना जब दुनिया में आता है
अपनी मां की गोद को बिना बताए ही पहचान जाता है
मां भी खूब प्यार लुटाती है
जिसको सहेज कर रखा अंदर इतने दिन
उसे अपने आंचल से ढक कर सब की नजरों से बचाती है
एक फूल से बच्चे के आने से कैसे ज़िन्दगी बदल जाती है
एक नाजुक लड़की पल भर में ही सशक्त मां बन जाती है
मां की ममता ही है जो अपने बच्चे के लिए सबसे लड़ जाती है
बच्चे के प्यार में ममता की मूरत
और उसके बचाव में दुर्गा की मूरत बन जाती है
— Neha Khandelwal


माँ तुम्हारी याद मुस्कानों मे है
माँ के हाथों की महक खाने मे है।
भाव चेहरे पर माँ रखती निर्मल
दर्द सारे जिगर के तहखाने में है।
माँ हसरतों की बगीचा सी लगे
हाथ थामें माँ हमें बहलाने मे है।
स्वाद रोटी का भूला है ना मुझे
हंसी खुशी माँ को बहलाने मे है।
हम हर खुशी माँ पर निसार देंगे
उसकी हसी जीना बतलाने मे है।
माँ नही मिलेगी तुमको कहीं।
वो गा रही लोरी मन बहलाने मे है।
— Kiran Pandey


मां की ममता धन अनमोल है,हमारे जीवन का
यह कवच रूपी खोल (आवरण) है !
ममता की छांव तले हो निर्भीक आगे कदम बढ़ाया है
ममता की आंचल में सदा सुकून ही पाया है
मां की ममता ने हमे जिंदगी जीना सिखाया है!!
— Pushpa Pandey


माँ की ममता की छाया में,ग़म की धूप कभी ना सताती।
माँ के स्नेह भरे चुंबन से,जन्नत की खुशियाँ मिल जाती।
स्नेहसिक्त स्पर्श से अपने,माँ सारे सन्ताप मिटाती।
जटिल समस्या कितनी भी हो,हर मुश्किल का हल बन जाती।
— Ruchi Asija


मां की ममता
मां की ममता
बढ़ाती अपने बच्चों की क्षमता
मां की ममता
मिटाती इस दुनिया की विषमता
मां की ममता
विकसित करती हैं अपने बच्चों में बुद्धिमत्ता, सरलता, दृढता, वीरता, नीतीमत्ता
ताकि इस दुनिया में हमेशा बसे केवल उत्तमता और सुगमता
— Sangita Jadhav


Essays, Poems & Short Stories

You Might Like To Read Other Poems

You Might Like To Read Other Essays

You Might Like To Read Other Short Stories

Similar Posts