Happy Teachers day

Every purchase made through our affiliate links earns us a pro-rated commission without any additional cost to you. Here are more details about our affiliate disclosure.

Happy Teachers Day

Happy Teachers Day Hindi Quotes

Happy Teachers Day
Happy Teachers day

मां पहला गुरु, दूसरी मां–साक्षात् गुरु। पहला शब्द मां, संपूर्ण शब्दकोश है गुरु। मां से ही पहला सफर रूबरू… फिर दूसरी,तीसरी,चौथी, है साथ हर डगर गुरु। अज्ञानता में इंकलाब का है आक्रोश गुरु।। पढ़ना,लिखना, उड़ना सिखाए गुरु,ऊंच–नीच का तर्क मिटा, बंध मुठ्ठी सा जुड़ना सिखाए गुरु। जोड़– तोड– मरोड़, भाग–विभाग समझाए गुरु। कुछ कर गुजर जाने कि भीतर आग जलाए गुरु।। क्षुब्ध नीर को चीर, मुसाफिर को साहिल दर्शाए गुरु; अधीर को धीर, निडर, सफल बनाए गुरु। जान मन् की पीर, जीवन उज्वल चमकाए गुरु, हर रण में रणधीर, अव्वल बनाए गुरु।। स्नेह,करुणा, कृत–निश्चय, है अनुशासन गुरु; अल्पमती को प्रबल–प्रबुद्ध करे, है वह वरदान गुरु।। खुदको तज,हमें तराशे है निस्वार्थ गुरु, पग–पग, प्रति पल,पतवार है अडिग साथ गुरु।। हार में जीत कि ज़िद, जोश, हर्ष, है उम्मीद गुरु। ठिठुरते का कंबल, कीचड़ में कमल, चुनौतियों की भीड़ में है सहारा अटल गुरु।। नम्र,विनम्र,करे जिव्हा अम्र गुरु, गुण–अवगुणों को भेद, सहज सब्र सिखाए गुरु। ज्ञान का भंडार,मिटाए अंधकार गुरु; कडू– कठोर छड़ी की मार, है ठोस फटकार गुरु।। गुरु की महिमा अपरंपार, क्षमा भाव अपार,परमात्मा का है अमूल्य, अतुल्य उपकार गुरु, हर भ्रम का उपचार, निश्चल,अविकार कृष्ण है अवतार गुरु।। देश की उन्नति, डॉक्टर,इंजीनियर, वकील– सर्व बनाए गुरु, रग–रग में मेरे बन बहे,है वह गर्व गुरु, निज दिन रोशन करता, है टिम–टिमाता पर्व गुरु।। — Shwetha Jain


एक शिक्षक अकेला संस्कारों की बेल फैला बच्चों का नव निर्माण करता है, माटी से कच्चे मन को बड़ी सहजता से निर्मित करता है, एक शिक्षक अकेला ही कितने बच्चों को राह दिखाकर, उनके नाजुक मन में वो जीवन के सारे रंग भरता है।। — Rajmati Pokharna Surana


एक शिक्षक अकेला ही बच्चों को संस्कारवान बनाता है उनका भविष्य निर्माण करता है बच्चों से इतिहास रचवाता है। — Anita Gupta


एक शिक्षक अकेला है जो हमें बिन मतलब राह दिखाता है पूरे जीवन की पूंजी ज्ञान बाँट कर हमें ज्ञानी बनाता है वह तैयार करता है नया समाज नई सोच एक शिक्षक अकेला सोच बदलने का बीड़ा उठाता है…..!!!!! — Seema Bhargave


एक शिक्षक अकेला, ला सकता है समाज में खुशियों की बेला, चला सकता है संस्कारों का रेला, धुल सकता है अपने ज्ञान से, शिष्यों का मन का आंचल मैला फैला कर अपने ज्ञान का पुंज, समाप्त कर सकता है अंधकार विषैला… — Mamta Grover


एक शिक्षक अकेला ही कई शिष्यों की जिन्दगी संवारता है उन्हें ज्ञान देता है , जीवन की ऊँच नीच समझाता है समाज की बुराइयों से लड़ना सिखाता है संस्कारवान बनाता है, नए समाज की नींव रखता है नए पुराने के बीच सामंजस्य बैठाता है। — Manju Lata


शिक्षक नही अकेला अनेकों शिक्षित करता| — Sarvesh Kumar Gupta


जैसे रवि अकेला ही काफ़ी धरा से तिमिर मिटाने को वैसे एक शिक्षक अकेला काफ़ी ज्ञान प्रकाश फैलाने को। — Ruchi Asija


एक शिक्षक अकेला ही एक सभ्य समाज और एक सभ्य राष्ट्र की स्थापना कर सकता है । वह एक साधारण पत्थर को भी तराशकर हीरा बना सकता है। वह अज्ञानता के तिमिर को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। — Mridula Singh


शिक्षक की शिक्षा…..
…..सच की राह तंग होती है !
अंत में सच्चाई ही जीतती है।।
— Sarvesh Kumar Gupta


शिक्षक शिष्य को सही मार्ग दिखलाए
शिष्य में आत्मविश्वास जाग्रत करें
शिष्य की समस्याओं का समाधान करे
शिष्य को उनकी मंजिल तक पहुंचाए
यही शिक्षक का मूल धर्म होता है।।
— Anita Gupta


बिना किसी स्वार्थ के करता रहे जो अपना कर्म l
अज्ञान के अंधकार से, उजाले की ओर निकाल कर
दूर कर दे जो शिक्षार्थी का भरम l
सही मार्गदर्शन नित करके उनको,
बिना किसी भेदभाव के,
जीवन रस्ते की पहचान बताकर ,
सिद्ध करे कि हीरों को तराशा है l
जिससे उनकी चमक सारे जहाँ में रहेl
ये ही होना चाहिए शिक्षक का मूल धर्मl
— Amarjeet Kaur Matharou


सही मार्ग चलना सिखलाए ये शिक्षक का कर्म
शिष्य के मन को हरदम समझे , रहे सदा ये धर्म
गुरु नाम एक आश है , सांस और विश्वास
एक यही रिश्ता है जिसने ! भर दी जीवन में आश ।
— Rani Nidhi Pradhan


Happy Teachers Day English Quotes

Happy Teachers Day English Quotes
Happy Teachers Day English Quotes

You are not only our teacher but also our mentor and guide. Our surrogate parent and trustworthy friend who takes all obstacles in their stride. As a teacher you educate us not only in the classrooms and schools. But also inculcate in us good habits and life lessons, teaching us discipline and rules. Dear teacher, you are someone who is venerable and vital. God’s noble potter moulding and shaping lives of children, preparing them for life’s battles. — Swetha Sundar


Almost all ladies r teaccher for her child from the day he born. — Seema Arora


A teacher can change your child.’s world salute all teachers happy teachers day to all of you. — Ranju Khullar Punpher


You are not only our teacher but also a guiding energy! — Rajan Mehra


You are not only our teacher But our guide and mentor too You are a complete universe Who not only teaches But guides us in every step of the life Helps to reach our destination too Makes our life pleasant and comfortable. — Manju Lata


Happy teachers day Each and every one – living or non living is a teacher and teaching us something , we need to be ready to accept teachings from others ……… My gratitude to all my teachers. — Bela Mohan

You Might Like To Read

Father’s Day Poetry In English | When I Bumped My Head Or Scratched My Knee | You

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *